मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
उत्तराखंड अल्मोड़ा का नाम रोशन किया पारुल दुर्गापाल ने समाज के लिए बनी प्रेरणा।
अल्मोड़ा : पारू दुर्गापाल ने मुख्य रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा से है अपने करियर की शुरुआत उसने इंडिया टीवी, आज तक और टाइम्स नेटवर्क जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों के साथ कार्य का आगाज किया था।पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उसने मीडिया जगत से कुछ समय का विराम लिया, और वर्तमान में पूरा फोकस फिटनेस एवं रनिंग पर केंद्रित है।
इनकी रनिंग यात्रा भी किसी आम व्यक्ति की तरह ही शुरू हुई थी। एक समय ऐसा था जब एक किलोमीटर दौड़ना भी इनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आज मैं 42 किलोमीटर (फुल मैराथन) तक दौड़ने में सक्षम है ।हाल में अपने गृह नगर अल्मोड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने वहाँ की खूबसूरत वादियों, देवदार और चीड़ के जंगलों के बीच 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी की। प्रकृति की गोद में किया गया यह रन उनके लिए बेहद यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा।
पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने देशभर में आयोजित अनेक प्रतिष्ठित रनिंग इवेंट्स में प्रतिभाग किया है दिल्ली में आयोजित विभिन्न आर्मी, नेवी और एयरफोर्स रनों के साथ-साथ प्रतिष्ठित Vedanta Delhi Half Marathon (VDHM) में भी उन्होंने हिस्सा लिया है। 5, 10 और 21 किलोमीटर की विभिन्न आयु वर्ग प्रतियोगिताओं में उनको कई बार पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं।
हाल में उन्होंने देश के प्रतिष्ठित रनिंग प्रोग्राम “Procam Slam” को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह श्रृंखला बेंगलुरु में 10 किलोमीटर रन से शुरू होकर m, दिल्ली- 21km, कोलकाता -25 km और अंततः मुंबई मैराथन में 42 किलोमीटर की दौड़ के साथ पूरी होती है। रनिंग समुदाय में Procam Slam को पूरा करना अत्यंत प्रतिष्ठित उपलब्धि माना जाता है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने ऑल इंडिया ओपन एज कैटेगरी में 10वें स्थान पर रही।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कसौली टफमैन, देहरादून नेवी रन, विभिन्न आर्मी एवं नेवी आयोजनों और दिल्ली में होने वाली कई प्रतिष्ठित दौड़ में तथा नैनीताल में आयोजित 30 किलोमीटर ट्रेल रन सहित अनेक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें उनके कई पोडियम फिनिश भी रहे हैं।
अब उनका अगला लक्ष्य लद्दाख मैराथन है, जहाँ मैं 42 किलोमीटर की फुल मैराथन दौड़ूँगी। लद्दाख में दौड़ना केवल दूरी तय करने की चुनौती नहीं है, बल्कि कम ऑक्सीजन, ऊँचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से मुकाबला करने का भी नाम है। यह उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार रनों में से एक होने वाली है, जिसकी तैयारी मैं पूरे समर्पण के साथ कर रही हूँ।
उनका मानना है कि रनिंग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनने का भी माध्यम है। जब हम दौड़ते हैं, तो हम सिर्फ अपने लिए नहीं दौड़ते, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए भी दौड़ते हैं। उनको भी किसी की प्रेरणा से शुरुआत करने का साहस मिला था और आज उनकी कोशिश है कि मेरी यात्रा देखकर अधिक से अधिक महिलाएँ फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
महिलाएँ अक्सर शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद स्वयं पर ध्यान देना कम कर देती हैं, जबकि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव होती है। इसलिए फिटनेस को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। रनिंग के साथ-साथ संतुलित पोषण, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और नियमित व्यायाम भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लोगों में यह भ्रांति है कि दौड़ने से घुटने खराब हो जाते हैं, जबकि सही तकनीक, पर्याप्त स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फिटनेस के साथ रनिंग शरीर को अधिक मजबूत बनाती है।
उनका संदेश सभी महिलाओं के लिए है कि दौड़ने या फिट रहने की कोई उम्र नहीं होती। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, नियमित व्यायाम करें, जिम जाएँ, अपनी ताकत और सहनशक्ति बढ़ाएँ तथा एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाएँ। यही एक स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।







