ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
“सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” योजना के अंतर्गत चलाया जा विधिक जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ा: सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशन में 8जून 2026से 14जून 2026तक “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 13मई 2026 को अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, जगदीश तिवारी द्वारा मजखाली, रानीखेत अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उपस्थित जनता को यातायात के नियमों/संकेतों, राहवीर योजना 2025,राहवीर को पुरस्कृत करना, गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुघर्टना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल में एक घंटे के भीतर की गई हो ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलाई जा रही “राहवीर योजना के तहत चयनित कर 25 हजार रुपए तक नगद राशि तथा प्रशस्ति-पत्र भी दिया जाएगा आदि की जानकारी दी गई और जानकारी हेतु पंपलेट भी वितरित किए गये।







