ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
जौहरी बाजार अल्मोड़ा में पिछले 37दिनों से चल रही स्वर्गीय भगवती प्रसाद लुबियाल स्मृति ओपन प्राइज मनी कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों है काफी उत्साह।
अल्मोड़ा: प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डबल, राजेश एवं फिरोज बनाम दीपक एवं मोनू के बीच प्रातः 11बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकल मुकाबला राजेश एवं मोनू के बीच दोपहर 3बजे से आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में नगर एवं आसपास क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
आयोजन समिति ने समस्त खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।







