ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
सेवा निवृत्त केन्द्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक सम्पन्न।
अल्मोड़ा : 13जून 2026 को नगर निगम अल्मोड़ा के जन सुविधा केन्द्र के सामने मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर तमाम समस्याओं पर चर्चा की। सर्वप्रथम पूर्व में की गई मांगों में से कई मांगों पर गौर कर, जिलाधिकारी द्वारा उनका समाधान करने पर संगठन ने उनका धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।जिन समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा समाधान किया गया, उनमें प्रमुख हैं, एल आर शाह रोड पर स्पीड ब्रेकर लगवाना, नो पार्किंग के बोर्ड लगवाने, शिखर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक संचालित सीटी बस का किराया 30रु से घटाकर 20रु करने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
बैठक में शासन प्रशासन से ये भी मांग की गई कि उत्तराखंड के सर्वाधिक लोग सेन/अर्ध सेना आदि में सेवारत हैं परन्तु परे प्रदेश में मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में है अतः प्रदेश में कम से कम एक और सैनिक स्कूल खोला जाना चाहिए, अल्मोड़ा माल रोड एवं धारानौला में के.एम.ओ.लि.तथा रोडवेज बस स्टेशन में बसों के आने जाने की समय सारिणी लगाई जाए ताकि सैलानियों को सुविधा मिल सके, टूरिस्ट सीजन को देखते हुए शिखर होटल के पास लगे एक मात्र वाटर ए.टी.एम.को नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था की जाय, ई रिक्शा के लिए नियम बनाया जाय कि यात्रियों को एक तरफ उतारा जाय और दूसरी तरफ से बैठाया जाए और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाए, धारानौला से सिटी मॉल तक शीघ्र ई रिक्शा की संचालन व्यवस्था की जाय, मुख्य बाजार में सुबह 8.0बजे से शाम 8.0बजे तक दोपहिया वाहनों की आवा-जाही पर पूर्व प्रतिबंध लगाया जाए ताकि बाजार में चलने वाले बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व अन्य को किसी प्रकार की असुविधा न और एक्सीडेंट जैसी घटनाएं न हो, नियमानुसार गैस की स्पॉट के अलावा होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,जगह जगह पार्किंग बनने के बाद भी अपर माल रोड में गांधी पार्क से जाखनदेवी तक नो पार्किंग जोन पर सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से दोपहिया वाहन खड़े किए जाने से और मैकेनिकों द्वारा दुकान के बाहर वाहन खड़े खर देने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है और लोग काफी परेशानियों का सामना करते हैं अतः वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करना सुनिश्चित किया जाए, वर्ष 2024 में शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक एक किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई जिसके कारण जगह जगह रोड़ धंसने लगी है और रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिनसे दुर्घटना का खतरा बना रहता है और सड़क ढाल कई स्थानों पर लोगों के घरों तरफ बना है जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में चला जाता है इसे सुधारा जाए, नगर में नालियों की और कलमठों की सफाई निरंतर होनी चाहिए, रैम्जे इंटर कालेज के सामने वाला पार्क आम जनता के लिए खोला जाए, क्वारब पुल के पास लगातार दरक रही पहाड़ी का शीघ्र निराकरण और कैंची धाम में बार बार लगने वाले जाम का शीघ्र समाधान निकाला जाए तथा हल्द्वानी में सी जी एच एस डिस्पेंसरी अति शीघ्र खोली जाए ताकि सेवा निवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर बैठक सी एस सिराड़ी, आर पी जोशी, डॉ. पी सी जोशी, गणेश सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, मदन सिंह मटेरा,एम बी साह,ए एस कार्की, गंगा सिंह फर्त्याल, शेषराम, डी एस भाकुनी, नारायण दत्त पांडे, हेम चन्द्र जोशी, एस डी काण्डपाल, नवीन चन्द्र जोशी, पी एस नेगी, एम एस नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।







