मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर दन्या पुलिस की टैक्सी यूनियन के साथ बैठक।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जागेश्वर धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 13.06.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत एवं चौकी प्रभारी जागेश्वर कमित जोशी द्वारा चौकी जागेश्वर में आरतोला एवं पनुआनौला टैक्सी यूनियन एवं वाहन चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
थानाध्यक्ष दन्या द्वारा टैक्सी संचालकों को निर्देशित किया गया कि जागेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। अपने वाहनों का संचालन सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक करें तथा निर्धारित यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
वाहन चालकों को ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन संचालन करने तथा निर्धारित किराये से अधिक वसूली जैसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहन चलाते समय सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।







