मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्ता।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 13.06. 2026 को प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्ति राजीव गोस्वामी पुत्र रामनाथ निवासी चांदीखेत एवं राकेश पुत्र जोगाराम निवासी फुलाई को गिरफ्तार किया गया।
दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।







