मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
50 किमी फेरा लगाकर अल्मोड़ा से रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी गए वाहन, यात्री परेशान।
अल्मोड़ाः यात्रियों के लिए एक बुरी खबर टैक्सी में 400 से 600 हुआ किराया, केमू और रोडवेज के किराये में 50-50 रुपये की वृद्धि आगामी 16 जून तक लागू रहेगा यातायात डायवर्जन प्लान।
अल्मोड़ाः कैंची मंंदिर में मेले के चलते रूट डायवर्ट रहा। अल्मोड़ा से वाया रामगढ़ के रास्ते यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। यात्रियों को केमू और रोडवेज की बस में 50-50 रुपये और टैक्सी में 200 रुपये अतिरिक्त किराया पड़ा। फेरा होने से यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। अगले तीन दिनों तक रूट डायवर्ट रहेगा।
कैंची मंंदिर के स्थापना दिवस और मेले के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार से रुट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली केमूू, रोडवेज की बसें और टैक्सी वाया रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी गई। रामगढ़ के रास्ते आवाजाही से वाहनों को मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 50 किमी का अतिरिक्त फेरा (लंबा चक्कर) लगाना पड़ा। केमू की बस में मुख्य मार्ग से जाने पर हल्द्वानी का किराया 210 रुपये है। बस के रामगढ़ से जाने पर यात्रियों को 260 रुपये किराया चुकाना पड़ा। रोडवेज की बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 205 रुपये है जबकि रामगढ़ के रास्ते 255 रुपये किराया पड़ा। टैक्सी में 400 रुपये किराया है रामगढ़ के रास्ते जाने पर 600 रुपये किराया पड़ा। बसों के घूमकर जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग में वाहनों का दवाब होने के कारण कई बार जाम भी लगा। अतिरिक्त दूरी और जाम के चलते यात्री निर्धारित समय पर हल्द्वानी नहीं पहुंच पाए। इससे कई यात्रियों की अगले पड़ाव की ट्रेन छूट गई। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर बसों का इंतजार करना पड़ा। पुलिस प्रशासन से अनुसार यातायात डायवर्जन प्लान आगामी 16 जून तक लागू रहेगा।
————-
कैंची मंंदिर में मेले के चलते अल्मोड़ा का यातायात डायवर्जन किया गया है। यातायात डायवर्जन प्लान 16 जून तक लागू रहेगा। चालकों और लोगों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।







