फलों के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

Spread the love

श्रीनगर।  गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे 58 पर संयुक्त अस्पताल के नीचे फलों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गयी। इस अग्निकांड में  गोदाम में रखे लाखों रुपये के फल जल कर राख हो गए। आग लगने की सूचना पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस और आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड अगर थोड़ा देर से पहुंचती तो आग आस पास के घरों को भी जला कर राख कर देती। आगजनी की ये घटना घनी बस्ती में घटित हुई थी।
गोदाम स्वामी रफीक द्वारा बताया कि उक्त जगह पर उनका फलों का गोदाम था। रात को वे गोदाम बंद करके अपने घर चले गए थे। उन्हें पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दी थी। जैसे ही वो गोदाम में पहुंचे तो वहां आग की लपटें फैली हुई थीं। फायर ब्रिगेड के जरिये आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं पड़ोस में रहने वाले अंकित द्वारा बताया गया कि वे अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्होंने पड़ोस में फलों के गोदाम में आग और धुआं निकलता हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और गोदाम स्वामी को दी।
श्रीनगर में फायर स्टेशन के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि देर रात आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची। आग पर समय पर काबू पा लिया गया था।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)