ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
20 जून से होने जा रहा है “कुमाऊं महोत्सव” शुभारंभ, कुमाऊं की लोक संस्कृति के साथ दिखेगा देश के अन्य राज्यों की भी संस्कृति का संगम।
अल्मोड़ा: पिछले वर्षों की भांति, इस वर्ष भी कुमाऊं महोत्सव का आयोजन” अटल उत्कृष्ट,पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मैदान होने जा रहा है। कल 20 जून 2026 से 30 जून 2026 तक यह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
“श्रीराम समिति” अल्मोड़ा द्वारा इस कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महोत्सव में तमाम प्रतियोगिताओं के साथ साथ प्रत्येक दिन स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के जाने-माने लोक कलाकारों के साथ साथ, अन्य राज्यों के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
तिवारी ने बताया कि 20जून शाम 7बजे से ओपन माइक कार्यक्रम के शुभारंभ होगा।इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें ओपन माइक, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता, रैप प्रतियोगिता, कुमाऊंनी फैंसी ड्रेस, नृत्य, कवि सम्मेलन व प्रत्येक दिन स्टार नाइट होगी।
स्टार नाइट में कई जाने-माने कलाकार अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे, जिनमें राकेश कनवाल, गोपाल सिंह चम्याल, जितेन्द्र तोम्क्याल, रुचि आर्या, गर्वित तिवारी, स्वाति भट्ट, कल्याण बोरा, हर्षिता तिवारी, माया उपाध्याय, काव्या बिष्ट, शगुन त्यागी, अनिल रावत, राधा तिवारी, सांची वर्मा,सवाई भाट, रमेश बाबू गोस्वामी, विक्की आर्या, गोविंद दिगारी आदि दिग्गज अपनी कला का रंग बिखेरेंगे।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा, लोक संस्कृति के साथ में पूरे देश की संस्कृति का होगा संगम।








