मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट मु0 Fir no- 15/24 धारा 74/75/79/351(2)/352 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट में वारंटी अभियुक्त रिजवान कुरैशी उम्र- 38 वर्ष निवासी वार्ड न0 -02 मस्जिद के पास खत्याडी थाना रामनगर जिला नैनीताल जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक 27.06.2026 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।








