मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कोतवाली चौखुटिया ने त्वरित कार्यवाही कर खोये हुए लैपटॉप को ढूंढकर किया सुपुर्द।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 26.06.2026 को एक व्यक्ति मनीष बिष्ट निवासी ग्राम सुंदरपुर पोस्ट गैरसैण जनपद चमोली ने कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी कि इसका बैग बाजार में कहीं गुम हो गया है जिसमें 01 कीमती लैपटॉप व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमारके नेतृत्व में एचपीयू में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खोजबीन शुरु की गयी। बैग व लैपटॉप प्राप्त होने के उपरान्त लैपटॉप स्वामी मनीष बिष्ट को सकुशल सुपुर्द किया गया।
लैपटॉप स्वामी द्वारा अपना खोया सामान वापस पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।








