संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पहले दिन बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक,
अगले दो दिन घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम।
कानड़ः नगर में 28 से 30 जून तक आयोजित तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला अस्पताल से लेकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में भी बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया शुभारंभ
अभियान के प्रथम दिवस जिलेभर के निर्धारित पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।







