मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
संगठनात्मक जिला अल्मोड़ा के विधानसभा जागेश्वर अल्मोड़ा सोमेश्वर विधानसभा में बूथ-बूथ तक बनेगी युवा कांग्रेस कमेटी, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज।
अल्मोड़ाः आज युवा कांग्रेस जनपद अल्मोड़ा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाएगा तथा संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा।
बैठक में पेपर लीक, भर्ती घोटालों, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी एवं युवाओं से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दों पर आगामी आंदोलन एवं कार्यक्रमों की रणनीति भी तैयार की गई। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने, नई कार्यकारिणी के विस्तार तथा बूथ स्तर तक सक्रिय टीम तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
युवा कांग्रेस जनपद अल्मोड़ा का संकल्प है कि संगठन को हर बूथ तक मजबूत बनाते हुए युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर नरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, प्रदेश महासचिव किरण आर्या, आयुष फर्त्याल, पंकज बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







