गिरचोला ग्राम पंचायत में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, 25 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

गिरचोला ग्राम पंचायत में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, 25 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता।

 

 

    अल्मोड़ा:  आज गिरचोला ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि श्री भवान सिंह जी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं गलत नीतियों की आलोचना करते हुए एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोविंद सिंह कुंजवाल ने कांग्रेस सरकार के समय संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के हित में किए गए कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस और भाजपा सरकारों के कार्यकाल में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का निष्पक्ष आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।

 

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से श्री गोविंद सिंह कुंजवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया तथा उनके समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

 

इस अवसर पर श्री दीवान सिंह बनौला जी के नेतृत्व में लगभग 25 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही प्रमुख धौलादेवी श्रीमती लीला पूरन बिष्ट जी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती हेमा गैड़ा, श्रीमती गुड्डी देवी एवं कुमारी साक्षी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पीतांबर पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री महिपाल प्रसाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैंसियाछाना, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री पूरन पाटनी, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती मुन्नी आर्या सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)