मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
खंड विकास अधिकारी हवाल बाग संतोष जेठी द्वारा बताया गया रोजगार स्वरोजगार मिशन के तहत आजीविका मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित।
अल्मोड़ा: आज 02 जुलाई, 2026 खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग संतोष जेठी ने बताया कि आज विकास खण्ड हवालबाग के सभागार में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सुद्ढ़ बनाने एवं विकसित भारत 2047 ग्राम पंचायतों की भागीदारी को प्रबल बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत एक भव्य शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत की इस महत्वकांक्षी योजना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर प्रदान करेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।
कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे अतिथियों द्वारा अपने अभिभाषणों में इस योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढाने, आजीविका के नए साधन विकसित करने, स्वंय सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा युवाओं को कौशल विकास से जोड़ना तथा कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहित कर ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाये जाने पर बल देते हुए माननीय प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 को साकार करने पर बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा द्वारा इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र ग्रामीण परिवारों को इससे जोडने का आहवान किया गया। उन्होंने वी0बी0जी0राम जी0 के सफल संचालन हेतु जन प्रतिनिधियों की भूमिका को अहम बताया।
विकास खण्ड सभागार में कार्यक्रम समापन के पश्चात ग्राम पंचायत कनालबूंगा में ग्रामीण आजीविका अन्तर्गत मौन पालन से आजीविका संवर्द्धन हेतु बोतल ब्रस एवं सदाबहार पौध रोपण तथा जल संरक्षण कार्य की शुरूवात करते हुए विकसित भारत जी राम जी के प्रथम कार्य की आधारशिला रखी गयी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, गोविन्द्र सिंह पिलख्वाल, उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद् गंगा बिष्ट, सदस्य समाज कल्याण योजनायें एवं अनुश्रवण समिति गोपाल सिंह मेहरा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, कनिष्ठ उप प्रमुख जानकी नयाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेन्द्र नयाल, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विकास खण्ड के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन सहायक खण्ड विकास अधिकारी रमेश कनवाल द्वारा किया गया।







