4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

             (नया अध्याय)

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम।

जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, भव्य आयोजन के दिए निर्देश।

         अल्मोड़ा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार 4 जुलाई से प्रारंभ होने वाले सात दिवसीय ‘सेवा सप्ताह’ अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मल्ला महल परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में प्रतिभाग करें तथा आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू पर समुचित समन्वय बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, जिससे 4 जुलाई को आयोजित होने वाला जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम सफल एवं जनोपयोगी सिद्ध हो।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।