सहजता से जीना, सरल स्वभाव रखो  

Spread the love

 

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका 

अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,

नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)

 

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

आलेख:

 

            सहजता से जीना, सरल स्वभाव रखो  

                — सुश्री सरोज कंसारी

 

 

“संवेदना एवं सम्मान को सदैव अक्षुण्ण रखिए; क्योंकि ये हमारे अंतःकरण के सर्वाधिक सौंदर्यमय सद्गुण हैं।”

 

=============================

 

शांत, सहज और सरल तुम रहना,

जीवन का हर पल खुश होकर जीना।

मन में गहरी शांति सजाकर,

सदा सहजता को बनाए रखना।

 

जीवन एक नदी की भाँति है, जिसमें हर दिन नए फूल खिलते हैं। इसे अपनी सहज गति से बस बहने देना चाहिए। जीवन हाथ में थामी हुई उस रेत की तरह भी है, जिसे जितना कसकर पकड़ने की कोशिश करो, वह उतनी ही तेजी से फिसल जाती है। इसलिए हमारी असली आवश्यकता हर परिस्थिति में स्वयं को स्थिर और शांत रखने की है। यदि इंसान हमेशा अपने स्वभाव को सरल, सहज और शांत रखे, तो दुनिया की कोई भी परेशानी उसे विचलित नहीं कर सकती।

 

हमें कभी भी बहुत ज्यादा (ओवरथिंकिंग) नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सोचना इंसान को मानसिक और आत्मिक रूप से कमजोर बनाता है। नदी का कार्य है बहना और पत्थरों से टकराकर भी अपना रास्ता बनाना। ठीक वैसे ही, जीवन की लहरों के साथ बहना सीखें, उनसे लड़ना नहीं। वर्तमान का यह क्षण ही एकमात्र सत्य है; इसे जीने में ही समझदारी है। सरल स्वभाव और शांत मन ही वह कवच हैं, जो हर चिंता को आपसे दूर रखते हैं। जो बीत गया उसे छोड़ दें, जो आने वाला है उसकी चिंता न करें, बस आज में मुस्कुराएं।

 

जब इंसान बहुत अधिक सोचने लगता है (ओवरथिंकिंग), तो उसे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारा मन ही स्वर्ग और नरक का द्वार है, इस बात को गहराई से समझ लें। मन से कभी लड़ना नहीं चाहिए, बल्कि उसे साथ लेकर चलना और समझना चाहिए।

 

जीवन में हमेशा दौड़ते ही नहीं रहना है। थोड़ा रुककर, शांत होकर देखना और सुनना चाहिए कि हमारे भीतर क्या चल रहा है। हमें यह महसूस करना चाहिए कि इस समय हमारे पास कितना चैन और संतोष है। जब भी चिंता सताए, तो खुद से कहें—’सब ठीक है। ‘बस, निरंतर कर्म करते जाना है और आगे बढ़ते रहना है। ईश्वर ने मानव के भीतर असीम शक्ति दी है। इसलिए मनुष्य को सदैव चिंतनशील और विचारशील होना चाहिए, क्योंकि सही विचार ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।

 

यह संसार हमारे संकल्पों के अधीन नहीं है। यहाँ सब कुछ हमारी अभिलाषा के अनुरूप घटित नहीं हो सकता। अतः जीवन को नदी की तरह बहने देना चाहिए। रेत को मुट्ठी में बांधने की जिद छोड़ो। जब मन शांत होगा, स्वभाव सरल होगा, तो हर लहर आपको केवल आगे ले जाएगी, डुबाएगी नहीं। वर्तमान में जीना है। रोज खुलकर हँसने की कोशिश करना। हँसना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। हँसने से बहुत कुछ ठीक हो जाता है। हँसते-मुस्कुराते रहना और जीवन को सहज, सरल तथा स्वाभाविक रूप से जीना ही वास्तविक कला है।

 

  ……………………………………………….

 

 

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।