राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
रायपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नज्म
यादों और वादों में, तन्हाई की रातों में
मेरा अक्स बन कर कोई गुनगुनाता है
तो हां, मैं जी लेता हूँ,,,
मय भी है, मीना भी है, बरसती काली रातों में
हर हाल में जीना भी है, ये अदद सी जिन्दगी,
मीठे-खट्टे सारे ग़म के चीथड़े, मैं सी लेता हूँ,
तो हां, मैं जी लेता हूं,,,
चुपके से गम पीकर, जब भी मुस्कुराता हूँ।
लोग देखकर कहते हैं, तो सही ही कहते हैं,
कि ज़ालिम दुनियां कतई जीने लायक नहीं,
तो हां, मैं जी लेता हूं,,,
बेबस हालातों में, हर ग़म को गले लगाता हूँ
जी भर हँस -हँस कर, जहां को गरियाता हूँ,
फिर जहर को अमृत मान, जमके पी लेता हूँ।
तो हाँ, मैं जी लेता हूँ,,,







