ऊखीमठः उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय सयुंक्त मंत्री प्रकाश भटट् ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंटकर क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त चल रहे अध्यापकों की तैनाती।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय सयुंक्त मंत्री प्रकाश भटट् ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंटकर क्षेत्र के विद्यालयों में रिक्त चल रहे अध्यापकों की तैनाती तथा तुंगनाथ घाटी के विभिन्न स्थानों पर गत 10 अगस्त को आकाशकामिनी नदी के उफान में आने के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन से हुई नुकसान के ट्रीटमेंट की मांग की जिस पर मुख्य सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीध्र ही शिक्षा निदेशालय द्वारा विभिन्न विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जा रही है तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकणन तैयार करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गये हैं! उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय सयुंक्त सचिव प्रकाश भटट् ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंटकर जी आई सी त्रियुगीनारायण, जी आई सी रासी सहित विभिन्न विद्यालयों में रिक्त अध्यापकों पर तैनाती की मांग करते हुए कहा कि जी आई सी त्रियुगीनारायण में पांच प्रवक्ताओं व पांच एल टी के पद रिक्त चल रहें हैं जबकि विद्यालय में 300 नौनिहाल अध्ययनरत है। उन्होंने बताया कि जी आई सी रासी में मात्र एक शिक्षा मित्र प्रवक्ता तैनात है जबकि जी आई सी राऊलैंक, मक्कू सहित विभिन्न विद्यालयों में महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद रिक्त होने से नौनिहालों का पठन – पाठन खासा प्रभावित हो रहा है। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय सयुंक्त मंत्री प्रकाश भटट् ने बताया कि गत 10 अगस्त को तुंगनाथ घाटी में आकाशकामिनी नदी के उफान में आने के कारण ताला तोक में भूस्खलन होने से कई दर्जनों परिवार , होटल,ढाबे, टैन्ट खतरे की जद में आ गयें तथा कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे भी धीरे – धीरे धसने लगा है। मस्तूरा तोक के निचले हिस्से में भूस्खलन होने से भविष्य में जी आई सी दैडा़ खतरे की जद में आ सकता है तथा मस्तूरा – दैडा़ वैकल्पिक पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर वैकल्पिक पैदल मार्ग को आवाजाही लायक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मक्कू के ग्वाड दिलढा के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने से दर्जनों परिवारों पर कभी भी प्रकृति का कहर बरस सकता है तथा पल्द्वाणी – डुगर सेमला मोटर मार्ग पर आकाशकामिनी नदी पर बनी पैदल पुलिया की सुरक्षा दीवाल क्षतिग्रस्त होने तथा मोटर पुल का निर्माण कार्य अधर में लटकने के जी आई सी पल्द्वाणी में अध्ययनरत नौनिहालों को जान जोखिम में डालकर लकड़ी की सीढ़ी से आवाजाही करनी पड़ रही है।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।