मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्डानौला को ध्याड़ी क्लस्टर विधालय में शिक्षक अभिभावक संघ व विधालय प्रबंधन की बैठक।
अल्मोड़ाः दन्या राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काण्ड़ानौला को ध्याडी़ कलस्टर विद्यालय में समायोजन के मौखिक आदेशों का शिक्षक अभिवाहक संघ व विद्यालय प्रवन्ध समिति की बैठक में कड़ा विरोध किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के माध्यम से जिलाधुकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किये गये अभिवाहक संघ व जनप्रतिनिधों ने शिक्षा विभाग के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया।
बैठक में अभिवाहक संघ की अध्यक्ष बसन्त बल्लभ पाण्डे ने कहा कि यहा पर दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने आर्य समज की प्रेरणा निजि स्कूल आरम्भ किया। अभिवाहकों की माग पर एन डी तिवारी की सरकार ने इसे राजकीय विद्यालय.बनाया किन्तु वर्तमान सरकार ग्रामीणों की भावनाओ व शिक्षा की जरूरतों का माखौल उड़ा रही है । अभिवाहक अपने बच्चों के भविष्य के विये आन्दोलनात्मक कदम उठायेंगे। शिक्षक अभिवाहक संघ के अध्यक्षा नीमा काण्डपाल ने कहा कि बच्चों को यदि गाव से बाहर के ही स्कूलों मेओ जाना है तो वह कलस्टर स्कूलों के सुविधाजनक स्कूलों में जाना पसन्द करेंगे ।
इस अवसर पर पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य दया कृष्ण काण्डपाल ने कहा कि उन्होने 2003मे निजि विद्यालय के तौर पर यह स्कूल स्थापित किया था उन्होंने कहा कि सभी बच्चे सड़कों में नहीं रहते। बच्चों को स्कूलों में आने व स्कूल से कलस्टर स्कूलों में जाने में समय की वर्वादी होगी साथ ही सडकों में होने वाले दुर्घटनाओं का जोखिम बना रहेगा। कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट ने कहा कि तकनीकि के इस दोर मे कलस्टर स्कूलों का सुझाव उचित नहीं है। ग्राम प्रधान सूरज कुमार में कहा कि वह किसी भी हालत मे स्कूल का समायोजन नहीं होने गेगे इस अवसर पर गणेश काण्डपाल शिवदत्त काण्डपाल हरीश राम कृष्नानन्द काण्डपाल भवानी दत्त, सुनील कुमार कृष्ण न्द्कयर काण्डपाल धीरज रंगोड़ा, दिवाकर रंगोड़ा विपिन रंगोड़ा हेमा काण्डपाल जगत सिह, खडक सिह, नीता देवी, हेमा काण्डपाल के साथ 50 से अधिक अभिवाहक व एस एम सी के सचिव किरन जोशी शिर्षक अनिल कुमार साहु चारू चन्द्र पन्त यामिनी आर्या निकिता चन्द्र आगि मौजूद रहे ।








