नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा तहसील धारा सब्जी मंडी लाला बाजार के छोटे दुकानदारों की टेंडर प्रक्रिया शुरू।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः  दिनेश भट्ट 

                   (नया अध्याय)

 

 

 

नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा तहसील धारा सब्जी मंडी लाला बाजार के छोटे दुकानदारों की टेंडर प्रक्रिया शुरू।

 

 

अल्मोड़ाः नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा तहसील धारा सब्जी मंडी (लाला बाजार) के छोटे दुकानदारों की दुकानों का टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करने पर विवाद गहरा गया है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल, अल्मोड़ा ने इस निर्णय को व्यापारियों के साथ अन्याय बताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है‌।

 

व्यापार मण्डल का आरोप है कि पिछले 20 से 40 वर्षों से ये छोटे व्यापारी अपनी आजीविका के लिए छोटी-छोटी दुकानें चला रहे हैं और नियमित रूप से नगर निगम को किराया भी जमा कर रहे हैं। व्यापार मण्डल का कहना है कि नगर निगम ने बिना किसी पूर्व सूचना के इन गरीब व्यापारियों को गुमराह करते हुए उनकी दुकानों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने इस निर्णय को ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने इस प्रक्रिया को वापस नहीं लिया, तो वे व्यापारियों को एकजुट कर सड़कों पर उतरने और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, नगर महासचिव दीप चन्द्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जय प्रकाश पाण्डे, अमन टकवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ए.के. सिकंदर पवार, निकेश उपाध्याय, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)