मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशो के क्रम में उत्तराखंड राज्य में निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण।
अल्मोड़ाः आज 04 जुलाई, 2026 सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में दिनॉंक 29 मई, 2026 से विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य के अन्तर्गत समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ व उनके द्वारा जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामित बी0एल0ए0-1 के साथ दिनॉंक 01 जून, 2026 से 15 सितम्बर, 2026 तक अनिवार्यतः साप्ताहिक रूप से बैठक आहूत किये जाने के निर्देश दिये गये है। समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ जनपद स्तर पर प्रत्येक सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की जानी है।
इसी क्रम में दिनॉंक 06 जुलाई, 2026 के अपरान्ह् 01ः00 बजे जिला कार्यालय, अल्मोड़ा सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की जा रही है। उन्होंने जनपद के सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं उनके द्वारा नियुक्त बी0एल0ए0-1 से इस बैठक में अनिवार्यतः उपस्थित रहने की अपील की है।








