मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब।
अल्मोड़ाः युवा कांग्रेस, जनपद अल्मोड़ा के नेतृत्व में शनिवार को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन ।कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा एथेनॉल मिश्रण के संबंध में सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग उठाई।
पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस गोपाल भट्ट ने कहा कि पिछले कुछ समय से आम जनता, वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों से बातचीत के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अनेक शिकायतें सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि कुछ वाहनों में माइलेज कम हुआ है, इंजन के प्रदर्शन में दिक्कतें आई हैं तथा रखरखाव का खर्च बढ़ा है। यदि इन शिकायतों में तथ्य हैं, तो सरकार को इस विषय पर वैज्ञानिक एवं पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने मांग की कि एथेनॉल मिश्रण के प्रभावों पर वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक किया जाए, वाहन मालिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, यदि किसी वाहन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तो उसके समाधान एवं जिम्मेदारी की स्पष्ट व्यवस्था की जाए, उपभोक्ताओं को ईंधन की गुणवत्ता और उसमें एथेनॉल मिश्रण की पूरी जानकारी दी जाए तथा जब पेट्रोल की कीमतों में कोई राहत नहीं दी जा रही है तो उपभोक्ताओं को गुणवत्ता की भी गारंटी दी जाए।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता से अनेक वादे किए थे, लेकिन आज आम जनता महंगाई और अन्य समस्याओं से जूझ रही है। संगठन का कहना है कि जनता अब सरकार से जवाब चाहती है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता आवश्यक है।
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि यदि जनता की चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस गोपाल भट्ट प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस किरन आर्या जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम सिंह फर्त्याल नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव जोशी फेमिना खान छात्र संघ कोषाध्यक्ष विनय कनवाल विशाल पड़ियार आशीष संतोलिया रोहित पंत अर्जुन सिंह अमित रावत विशाल आर्य मोहित सकलानी आदि युवा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे








