ब्यूरो लाखामंडलः (नया अध्याय)
कलयुग में श्रवण कुमार की मिसाल बने मालियाण परिवार के 6 बेटे पिता की सेवा कर रचा इतिहास।

लाखामंडल का जनता होटल बना संस्कारों का तीर्थ बेटी बचना शर्मा बोलीं भाइयों ने सिखाया माता-पिता की सेवा कैसे होती है जिस युग में औलादें अपने जन्मदाता को वृद्धाश्रम की राह दिखा रही हैं, उसी कलयुग में लाखामंडल के मालियान परिवार ने पितृ-भक्ति की ऐसा इतिहास लिखा है। कि पूरा जौनसार बावर नतमस्तक है। स्व. पंडित श्री बालक राम शर्मा जी के 6 पुत्रों ने अपने पिता की अंतिम सांस तक दिन-रात सेवा कर त्रेता युग के श्रवण कुमार को जीवंत कर दिया।
मालियाण परिवार के 93 वर्षीय मुखिया लाखामंडल मंदिर पुजारी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित बुजुर्ग पंडित श्री बालक राम शर्मा जी कहीं वषों से बिमार व 93 वर्ष की वृद्धा उम्र होने के कारण बिस्तर में चार साल से थे लेकिन उनके जाने से पहले उनके पुत्रों श्री रामप्रसाद शर्मा, केशव राम शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष शर्मा, बाबूराम शर्मा एवं सुरेश शर्मा ने जिस समर्पण से उनकी सेवा की, वह आज हर जुबान पर है। बहुओं ने भी ससुर की सेवा में रात-दिन एक कर दिया। न दवा का समय चूका, न भोजन का, न ही कभी पिता के चेहरे पर शिकन आने दी।
भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं आईटी बीपी आंतरिक शिकायत समिति सदस्य एवं जौनसार बावर जन कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती बचना शर्मा ने भावुक होकर बताया पिताजी के जाने का दुःख शब्दों से परे है। लेकिन आज भी हमारा पुरा परिवार पिताजी के दिऐ संस्कारों पर ही चल रहा है मेरे भाइयों और भाभियों ने उनकी जो सेवा की उस पर मुझे गर्व है। बचपन में पिताजी ने हमें यही संस्कार दिए थे कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। हम आज भी उन्हीं संस्कारों पर चल रहे हैं। मेरे भाइयों ने पूरे समाज के सामने मिसाल रखी है कि वृद्ध माता-पिता की सेवा कैसे की जाती है। आज की पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए। ग्रामीण बताते हैं कि स्व. पंडित श्री बालक राम शर्मा जी का घर ‘जनता होटल’ के नाम से प्रसिद्ध है। पौराणिक महादेव का शिव मंदिर लाखामंडल के दर्शन को देश-विदेश से आने वाला कोई भी श्रद्धालु, यात्री या साधु-संत यदि मालियाण परिवार के दरवाजे पर पहुंच जाए तो वह भूखा-प्यासा नहीं लौटता। स्व. पंडित श्री बालक राम शर्मा जी ने अपने जीवनकाल में हमेशा दुखियों असहायों और जरूरतमंदों की मदद की। वही परंपरा उनके बच्चे आज भी निभा रहे हैं।
स्थानीय बुजुर्ग कहते हैं, मालियान परिवार ने बता दिया कि औलाद ऐसी हो तो बुढ़ापा वरदान बन जाता है। आज हर घर में ऐसी ही संतान होनी चाहिए। इस घटना ने पूरे जौनसार-बावर में एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या हम अपने बुजुर्गों के प्रति अपना फर्ज निभा रहे हैं। महादेव दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।








