मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
थानाध्यक्ष लमगड़ा ने ग्राम प्रहरियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के साथ आयोजित की बैठक।
नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान को गांव-गांव पहुंचाने हेतु किया प्रेरित, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 05.07.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक द्वारा थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की बैठक आयोजित कर उन्हें कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी ग्राम प्रहरियों एवं जवानों से नशा मुक्ति अभियान को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। साथ ही नशा बेचने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं मानस हेल्पलाइन 1933 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जवानों एवं ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, नवीन कानूनों तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपने आस-पास के लोगों को भी इन विषयों पर जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
बैठक के दौरान थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा 29.06.2026 को लमगड़ा क्षेत्रांतर्गत बलिया-बैगनिया रोड पर हुई कार दुर्घटना के रेस्क्यू अभियान में ड्यूटी समाप्त होने के बावजूद सराहनीय सहयोग देने वाले पीआरडी जवान केवल सिंह एवं होमगार्ड जवान हीरा गिरी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम तोली के ग्राम प्रहरी हीरा सिंह को अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा छोटे-मोटे विवादों का कुशलतापूर्वक निस्तारण करने के लिए नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
थानाध्यक्ष ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।








