ऊखीमठः  स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः  स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी! ऊखीमठ में जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव व तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने जूनियर हाई स्कूल पाली फापज व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने सरस्वती विद्या मन्दिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। व्यापार संघ ऊखीमठ द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेश नगर, चन्द्रा पुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा , लम्बगौडी, खुमेरा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, डा0 जैक्सवीन इण्टर कालेज गुप्तकाशी सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया! क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। व्यापार संघ ऊखीमठ अध्यक्ष राजीव भटट्, महामंत्री महेश बर्त्वाल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पाली फापज में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर हाई स्कूल पाली फापज में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि हमें आजादी व उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होंने नौनिहालों को सतमार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने सरस्वती विद्या मन्दिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा अमर शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। इस मौके प्रधान प्रेमलता पन्त, प्रधानाध्यापिका रजनी भल्ला, श्रीमती कमला आर्य देवानन्द गैरैला, नन्द किशोर सिंह नेगी, पुष्पा धिरवाण सुनीता भण्डारी, गब्बर सिंह नेगी सहित अभिभावक व नौनिहाल उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।