ऊखीमठः  स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः  स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी! ऊखीमठ में जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव व तहसील परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने जूनियर हाई स्कूल पाली फापज व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने सरस्वती विद्या मन्दिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। व्यापार संघ ऊखीमठ द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेश नगर, चन्द्रा पुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा , लम्बगौडी, खुमेरा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, डा0 जैक्सवीन इण्टर कालेज गुप्तकाशी सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया! क्षेत्र के सभी विद्यालयों में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। व्यापार संघ ऊखीमठ अध्यक्ष राजीव भटट्, महामंत्री महेश बर्त्वाल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पाली फापज में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जूनियर हाई स्कूल पाली फापज में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि हमें आजादी व उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति अमर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है इसलिए समय – समय पर अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होंने नौनिहालों को सतमार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने सरस्वती विद्या मन्दिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा अमर शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। इस मौके प्रधान प्रेमलता पन्त, प्रधानाध्यापिका रजनी भल्ला, श्रीमती कमला आर्य देवानन्द गैरैला, नन्द किशोर सिंह नेगी, पुष्पा धिरवाण सुनीता भण्डारी, गब्बर सिंह नेगी सहित अभिभावक व नौनिहाल उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असमान गुजर गया जीवन।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 4 views
    असमान गुजर गया जीवन।

    कर्मफल   (उपन्यास भाग 20)

    • By User
    • November 4, 2026
    • 17 views
    कर्मफल    (उपन्यास भाग 20)

    आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 13 views
    आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्टा के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं जूते; चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 13 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्टा के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं जूते; चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन।

    पाशुपत-भैरव पूजन ही कलियुग में कल्याण का मार्ग: शिव योगी- खत्याड़ी में शिव महापुरारण कथा में गूंजे जयकारे।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 15 views
    पाशुपत-भैरव पूजन ही कलियुग में कल्याण का मार्ग: शिव योगी- खत्याड़ी में शिव महापुरारण कथा में गूंजे जयकारे।

    16 वर्षों बाद बगडवाल नृत्य से भक्तिमय हुई मदमहेश्वर घाटी 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 15 views
    16 वर्षों बाद बगडवाल नृत्य से भक्तिमय हुई मदमहेश्वर घाटी