ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा।
आगामी 14 सितंबर को जनपद के विभिन्न न्यायालयों में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की ओर से 14सितंबर 2024को जनपद के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन जिला न्यायालय तथा वाह्य स्थिति न्यायालय में होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामले,लोन रिकवरी के मामले,बीमा संबंधित,मोटर दुर्घटना संबंधित, पारिवारिक व वैवाहिक विवाद, चैक बाउंस के मामले, बिजली व पानी से संबंधित शमनीय विवाद,मोटर वाहन के शमनीय प्रकृति के मामले एवं शमनीय प्रकृति के अन्य आपराधिक मामले आदि का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने सभी आम जनमानस व स्टेट होल्डर से राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।









