ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा
जिला जजी परिसर अल्मोड़ा में न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण।
78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जजी परिसर अल्मोड़ा में ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया एवं झंडा संहिता तथा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण दिवस अधिनियम 1971 में अंतर्विष्ट नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु आग्रह किया गया।
इस अवसर पर परिवार न्यायालय न्यायाधीश नीना अग्रवाल, विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शचि शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, मुख्य न्यायिक सिविल जज सुभांगी गुप्ता, सिविल जज श्री रवीन्द्र देव मिश्र,व न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।









