श्रावणी मेले के शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

                 (नया अधयाय, देहरादून)

 

 

 

श्रावणी मेले के शुभारंभ एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रमों की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

अल्मोड़ाः आज जनपद में आगामी 16 जुलाई से आयोजित होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व एवं बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी सर्वप्रथम वृद्ध जागेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा जनपद वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन प्रस्तावित है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

 

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेले के संबंध में जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, समिति के सदस्यों तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक भी की तथा उनकी समस्याएं एवं आकांक्षाएं भी जानी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी गरुड़ाबांज भी पहुंचे। यहां से राज्य स्तरीय हरेला पर्व का शुभारंभ किया जाएगा तथा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा एवं पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयोजित होने वाले ये सभी कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सहभागिता के साथ मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन भी है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते रहें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।

 

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज, भनोली सौम्या गर्ब्याल, प्रबंधक एवं तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित मंदिर समित के पदाधिकारी, जागेश्वर क्षेत्र के हितधारक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    Spread the love

    Spread the love    डा. शीला डागा हरिद्वार, उत्तराखण्ड                          (नया अध्याय, देहरादून)     गुरुकुल शिक्षा प्रणाली: यह…

    राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।                      (नया अध्याय, देहरादून)     राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    • By User
    • July 13, 2026
    • 16 views
    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    • By User
    • July 13, 2026
    • 4 views
    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    • By User
    • July 13, 2026
    • 14 views

    पल भर शेष 

    • By User
    • July 13, 2026
    • 15 views
    पल भर शेष 

    दृष्टिकोण :              वहशी दरिंदों को मिले त्वरित दण्ड

    • By User
    • July 13, 2026
    • 11 views
    दृष्टिकोण :               वहशी दरिंदों को मिले त्वरित दण्ड