भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

              (नया अधयाय, देहरादून)

 

 

 

 

भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलाया।

 

डायल 112 सूचना पर त्वरित कार्रवाई, वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा, अगले ही दिन परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया सुपुर्द।

 

 

 

                   अल्मोड़ाः आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09.07.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला साईं मंदिर, अल्मोड़ा के समीप भटकती हुई दिखाई दे रही है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी, महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल एवं महिला होमगार्ड पूजा बिष्ट तत्काल मौके पर पहुँचीं। पुलिस टीम ने महिला से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, किन्तु उसकी स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिगत उसे वन स्टॉप सेंटर, अल्मोड़ा में सुरक्षित दाखिल कराया गया।

इसके उपरांत महिला पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए महिला की पहचान एवं उसके परिजनों का पता लगाया गया। दिनांक 10.07.2026 को महिला की पहचान गीता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार, निवासी बाड़ेछीना के रूप में हुई। तत्पश्चात उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसकी सास आनंदी देवी को वन स्टॉप सेंटर बुलाया गया।

आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत महिला को उसकी सास आनंदी देवी के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम ने महिला एवं उसकी सास को सुरक्षित रूप से टैक्सी में बैठाकर उनके घर के लिए रवाना किया।

महिला के सकुशल मिलने एवं सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किए जाने पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।                      (नया अध्याय, देहरादून)     राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में…

    सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लक्ष्मण सिंह भंडारी ने बताया नगर निगम के स्वामित्व के एन0 टी0 डी0 से वीरसेवा व अन्य स्थानों पर बस भारी वाहनों का प्रतिबंधित।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)       सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लक्ष्मण सिंह भंडारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    • By User
    • July 13, 2026
    • 14 views
    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    • By User
    • July 13, 2026
    • 4 views
    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    • By User
    • July 13, 2026
    • 14 views

    पल भर शेष 

    • By User
    • July 13, 2026
    • 9 views
    पल भर शेष 

    दृष्टिकोण :              वहशी दरिंदों को मिले त्वरित दण्ड

    • By User
    • July 13, 2026
    • 11 views
    दृष्टिकोण :               वहशी दरिंदों को मिले त्वरित दण्ड

      “जिज्ञासा भी है एक शक्ति”                          (कविता)

    • By User
    • July 13, 2026
    • 13 views
      “जिज्ञासा भी है एक शक्ति”                           (कविता)