प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

Spread the love

 

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

              (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

 

     ऊखीमठः उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती द्वारा तुंगनाथ घाटी के करोखी रोडू निवासी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश भट्ट को पार्टी के केन्द्रीय सह मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उक्रांद कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रकाश भट्ट लंबे समय से उत्तराखंड क्रांति दल की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इससे संगठन को प्रदेश भर में अपनी विचारधारा एवं जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रकाश भट्ट ने केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती तथा केन्द्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निस्वार्थ भावना से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के मूल मुद्दों, क्षेत्रीय अस्मिता, पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्वतीय विकास जैसे जनसरोकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड क्रांति दल को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। प्रकाश भट्ट को केन्द्रीय सह मीडिया प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने एक कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की आवाज प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती सहित समस्त केन्द्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए प्रकाश भट्ट को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

  • Related Posts

    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)     क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के…

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    Spread the love

    Spread the love    डा. शीला डागा हरिद्वार, उत्तराखण्ड                          (नया अध्याय, देहरादून)     गुरुकुल शिक्षा प्रणाली: यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 16 views
    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    • By User
    • July 13, 2026
    • 16 views
    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।

    • By User
    • July 13, 2026
    • 4 views
    जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोपी … 9 वर्षीय मासूम की मौत पर न्याय की मांग, समाजसेवी विनीत मालवीय के साथ किया प्रदर्शन, कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन।
    • By User
    • July 13, 2026
    • 14 views