क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

              (नया अधयाय, देहरादून)

क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

         अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं भूस्खलन के बाद उत्पन्न संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए जनसुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान मार्ग को भू-वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील पाया गया।

निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि संवेदनशील क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों की निरंतर आवाजाही हो रही है। भारी वाहनों के कारण ढालों की स्थिरता प्रभावित होने तथा भूस्खलन की संभावना बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा संभागीय परिवहन अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम तैनात कर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे भूस्खलन अथवा अन्य किसी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का एक विद्युत पोल भी गंभीर जोखिम की स्थिति में पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल को निर्देशित किया है कि संबंधित स्थल का तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर विद्युत पोल का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार उसे प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित एवं उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुनः भूस्खलन अथवा भू-धंसाव की स्थिति में विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने, जन-धन की हानि तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हर्षित गुप्ता , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का…

    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    Spread the love

    Spread the love    सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                   (नया अध्याय, देहरादून)     प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

    पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।       

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।       

    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 16 views
    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा

    • By User
    • July 13, 2026
    • 16 views
    श्री चैतन्य महाप्रभु और जगन्नाथजी की रथयात्रा