मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
https://www.transfernow.net/dl/20260721X4Qkf530
STORY SLUG : FEROZEPUR HOTEL NOJWAN DEATH MAMLA
एंकर फिरोजपुर: में एक 25 वर्षीय युवक का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई। यह आत्महत्या है या हत्या? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए इंसाफ की मांग की है और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट:
फिरोजपुर के एक होटल में 25 वर्षीय कुलवंत सिंह का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
फिरोजपुर कैंट थाना के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह की शादी करीब पांच से छह साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने होटल में एक कमरा लिया था। कुछ समय बाद उससे मिलने एक परिचित युवती होटल पहुंची और करीब एक घंटे बाद वहां से चली गई। इसके बाद जब होटल का स्टाफ कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
बाइट: सुखबीर सिंह, एसएचओ, फिरोजपुर कैंट
वहीं, मृतक की पत्नी ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। उनका आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बाइट: कुलविंदर, मृतक की पत्नी







