हरी राम यादव
अयोध्या/लखनऊ
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
तब आवाज उठानी पड़ती है
जब व्यवस्था बहरी हो जाए,
संवाद की सरिता गहरी हो जाए,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
जब लोग सुने न अपनों को,
जब लगे कुचलने सपनों को,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
जब स्वार्थ सर्वोपरि हो जाए,
लोग प्रशस्ति गीत अपने गाएं,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
जब श्रम का कोई मोल न हो,
भविष्य का कोई भूगोल न हो,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
जब सत्ता अपने में मस्त रहे,
दिखाने के लिए खूब व्यस्त रहे,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
झूठी तारीफों के पुल बांधे जाएं,
औरों के काम को अपना बताएं,
तब आवाज उठानी पड़ती है।
जब लोग लगें तुम्हें बेकारी में,
मेहनत जाया जाए बेगारी में,
तब आवाज उठानी पड़ती है।।







