आशा पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम।

Spread the love

 

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

आशा पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर, छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम।

 

 

                  कन्नौज:  सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को आशा पब्लिक स्कूल, तिर्वा रोड में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीएसआई आफाक खान ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य के सहयोग से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।

शिविर में विद्यार्थियों को डोरिंग एक्सीडेंट और टेलगेटिंग एक्सीडेंट से बचाव के उपाय बताए गए। सड़क पर वाहन खराब होने की स्थिति में रेट्रो रिफ्लेक्टिव ट्रायंगल के प्रयोग की जानकारी देने के साथ ही एचएसआरपी नंबर प्लेट की विशेषताओं और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में भी बताया गया।

छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में यातायात संबंधी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को इसके महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि