जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

      अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला हाईवे सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख सड़कों पर सड़क सुरक्षा की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र पूर्ण करने, क्षतिग्रस्त संकेतकों एवं क्रैश बैरियरों की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाने तथा सड़क किनारे झाड़ियों की नियमित कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान संचालित करने, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा दुर्घटनाओं के त्वरित राहत एवं बचाव के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने सदस्य सचिव के रूप में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।