अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने तहसील एवं न्यायालय का किया निरीक्षण।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने तहसील एवं न्यायालय का किया निरीक्षण।

         अल्मोड़ाः अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने गत दिवस तहसील कार्यालय अल्मोड़ा, उपजिलाधिकारी कार्यालय तथा न्यायालय का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समस्त पटलों का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों को जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीन अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव करने के निर्देश दिए।

उन्होंने खतौनियों को समय पर तैयार करने, कार्यालय को सुव्यवस्थित रखने, प्राप्त होने वाली जनसामान्य की डाक पर त्वरित कार्रवाई करने तथा न्यायालय की निस्तारित पत्रावलियों को नियमानुसार अभिलेखागार में अभिसंचित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक स्टाम्प वादों के 24 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 24,64,160 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के 19 प्रकरणों का निस्तारण कर 31,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि न्यायालयों का उद्देश्य लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विधिक प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं मानक के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना आवश्यक है तथा खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को एफएसएसएआई के नियमों का पालन करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, स्टाम्प वादों के पेशकार योगेश तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पेशकार मनोज काण्डपाल उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।