साइबर अपराध पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रभावी प्रहार

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

साइबर अपराध पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रभावी प्रहार

 

 

एक माह के साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम अभियान को मिली बड़ी सफलता।

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जागरूकता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना का दिखा असर।

 

 

             अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में विगत एक माह से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर व्यापक अभियान संचालित किया गया।

 

 अभियान की प्रमुख उपलब्धियां-

 

 

 

जनपद में वर्ष 2026 में NCRP पोर्टल पर प्राप्त साईबर संबंधी शिकायतों में 82.59% शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

 

इस वर्ष NCRP पोर्टल पर साईबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतों में जनपद अल्मोड़ा में 34 FIRTIPLINE पर प्राप्त शिकायतों में 08 FIR पंजीकृत की गयी हैं।

 

विगत एक माह के साईबर धोखाधड़ी संबंधी अपराधों में गैर राज्यों (झारखण्ड, राजस्थान व हरियाणा) से 03 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जनपद के 06 प्रकरणों का अनावरण किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की प्रोफाईल JMIS पोर्टल पर अपडेट करने पर 09 Inter – State Linkage प्राप्त हुए हैं।

 

साईबर धोखाधड़ी के मामलों में MRM पोर्टल प्राप्त अनुरोध पर कार्यवाही करते हुए 67 प्रकरणों में 2.67 लाख की धनराशि पीडितों को उनके खाते में वापस करायी गयी है।

 

पिछले एक महीने में जनपद में धनराशि वापसी का प्रतिशत 36.75% से बड़कर 81.65% हुआ है।

 

जनपद में Pratibimb Portal (प्रतिबिंब पोर्टल) की सहायता से प्राप्त संदिग्ध मोबाईल नम्बर, बैंक अकाउंट आदि का सत्यापन किया गया।

जिनमें संदिग्ध 09 मोबाईल नम्बर ब्लॉक किये गये हैं ।

41 संदिग्ध म्यूल अकाउंट का सत्यापन किया गया है।

 

अभियान के तहत जनपद पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्राम सभाओं में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

 

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, OTP, KYC अपडेट, सोशल मीडिया हैकिंग सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान से संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों को 1.39 मिलियन रीच प्राप्त हुई।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।