मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में डीएलआरसी बैठक हुई आयोजित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में डीएलआरसी बैठक हुई आयोजित।

 

 

 

 

          अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों एवं सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य एवं उपलब्धियों की बैंकवार समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक शिविर में प्रतिभागियों की संख्या, प्राप्त परिणाम तथा लोगों की समस्याओं का समुचित अभिलेख रखा जाए और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। फ्लेक्स में क्यूआर कोड भी शामिल किए जाएं, जिससे इच्छुक व्यक्ति योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।

 

बैठक में बैंकों एवं संबंधित विभागों को लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं उद्योग विभाग आवेदनों की अद्यतन जानकारी रखें तथा जिन आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, उनके कारणों का भी स्पष्ट अभिलेखीकरण किया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त होने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदन करने वाले लाभार्थियों के साथ किसी प्रकार का संचार गैप न रहे। प्रत्येक आवेदक को आवेदन की स्थिति की समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा विभिन्न योजनाओं में आवेदन की कमी को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण प्रभावित है, वहां बैंक कॉरेस्पॉन्डेंट व्यवस्था को सुदृढ़ कर लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, एलडीएम अनिरुद्ध शाह, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक,संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।