महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

       (नया अध्याय, देहरादून)

महिला होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर।

        अल्मोड़ाः  ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू), अल्मोड़ा द्वारा जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान, अल्मोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय महिला होमस्टे उद्यमिता, आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को होमस्टे संचालन, आतिथ्य प्रबंधन, खाद्य उद्यमिता एवं पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जुड़े व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी, ग्राहक सेवा, खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता, लागत प्रबंधन, विपणन तथा होमस्टे संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय एवं आधुनिक व्यंजनों, पेय पदार्थों की तैयारी और आकर्षक प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे अपने पर्यटन आधारित उद्यमों को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकें।

कार्यक्रम में होटल मैनेजमेंट संस्थान के प्राध्यापकों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को आतिथ्य उद्योग, खाद्य सुरक्षा, अतिथि सत्कार तथा उद्यम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिला उद्यमियों की आय बढ़ाने और स्थानीय पर्यटन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि जनपद में शीघ्र ही फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त महिला उद्यमियों को अपने स्थानीय एवं नवाचार आधारित व्यंजनों के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।