₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह 

 

         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

 

 

  इंदरगढ़ :  अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को लाख मोड़ स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक बावरिया, कच्छा-बनियान और घुमंतू अपराधियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को लाख मोड़ प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ और जांच में उसकी पहचान गोविंद पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम विशुनापुर, थाना इंदरगढ़ के रूप में हुई। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था।

 

आरोपी के खिलाफ थाना इंदरगढ़ में मु.अ.सं. 71/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मु.अ.सं. 222/2025 में बीएनएस की धारा 309(6), 317(2) और 317(5) के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र, कांस्टेबल आरिफ कुरैशी, माया प्रकाश और विवेक जायसवाल शामिल रहे।

  • Related Posts

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री /लेखिका                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर