संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
₹10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
इंदरगढ़ : अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को लाख मोड़ स्थित प्रतीक्षालय से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बावरिया, कच्छा-बनियान और घुमंतू अपराधियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को लाख मोड़ प्रतीक्षालय के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ और जांच में उसकी पहचान गोविंद पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम विशुनापुर, थाना इंदरगढ़ के रूप में हुई। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उस पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था।
आरोपी के खिलाफ थाना इंदरगढ़ में मु.अ.सं. 71/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मु.अ.सं. 222/2025 में बीएनएस की धारा 309(6), 317(2) और 317(5) के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र, कांस्टेबल आरिफ कुरैशी, माया प्रकाश और विवेक जायसवाल शामिल रहे।







