बीकेटीसी अध्यक्ष के आश्वासन पर बाजीगर समाज का आंदोलन समाप्त।

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

बीकेटीसी अध्यक्ष के आश्वासन पर बाजीगर समाज का आंदोलन समाप्त।

 

ओंकारेश्वर मंदिर में स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही थी भूख-हड़ताल । 

 

      ऊखीमठः बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में वर्षों से अपने परम्परागत दायित्वों का निर्वहन कर रहे हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की ओर से स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ओंकारेश्वर मंदिर में चल रहा आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपनी भूख-हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। बीकेटीसी अध्यक्ष स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे और आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

बता दें कि हक-हकूकधारी बाजीगर समाज के लोग लंबे समय से बद्री-केदार मंदिर समिति के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं पारम्परिक व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। समाज की ओर से स्थायी नियुक्ति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन तथा मंदिर समिति के समक्ष कई बार अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर समाज के लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। आंदोलनकारियों ने ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भूख-हड़ताल शुरू कर अपनी मांगों के समाधान की मांग उठाई थी। भूख-हड़ताल के दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि हक-हकूकधारी बाजीगर समाज का बद्री-केदार मंदिरों की परम्पराओं और धार्मिक व्यवस्थाओं से पुराना संबंध रहा है। इसके बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति सहित अन्य अधिकारों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मंदिर समिति से वर्षों से दी जा रही सेवाओं को देखते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने तथा लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

 

आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को गंभीरता से सुना तथा मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई।

 

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर भूख-हड़ताल समाप्त करवाई। उन्होंने कहा कि हक-हकूकधारी बाजीगर समाज की मांगों पर नियमानुसार गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, मन्दिर समिति उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, मन्दिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट सहित बाजीगर समाज के लोग व ग्रामीण मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)