सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

 

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी दी।

 

अल्मोड़ाः आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और अल्मोड़ा परिसर में प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी)

भाष्कर खुल्बे का आगमन हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर के जंतु विज्ञान विभाग, विधि, वाणिज्य आदि विभागों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर कुलपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय के संरचनात्मक स्वरूप, वित्तीय एवं जनसंसाधनों की स्थिति, शैक्षणिक- अकादेमिक गतिविधियों और प्रशासनिक गतिविधियों से परिचय कराते हुए विश्वविद्यालय की चुनोतियाँ से अवगत कराया।

प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी से जीर्ण भवनों की स्थिति सुधारने आदि के लिए बजट बनाने और क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली को क्रीड़ा गतिविधियों में 2030 तक बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी को आवश्यक संरचना आदि को लेकर रिपोर्ट निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। आशीष जोशी को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधनों की मांग के अनुरूप रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जी के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी)

भाष्कर खुल्बे द्वारा शासन के अधिकारियों को विश्वविद्यालय के जंतु, विधि, वाणिज्य आदि भवनों और संरचनात्मक स्थितियों को बेहतर करने के लिए तत्काल निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय विद्यार्थियों को बीबीए, एमबीए, बीसीए जैसे पाठ्यक्रमों को लेकर अन्यत्र जाना पड़ता है। हमारे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की ऐसी स्थिति नहीं होती कि वे इन पाठ्यक्रमों के लिए लाखों रुपये की फीस दे सकें। अतः इस विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों और उनसे संबंधित विभागों को बेहतर बनाया जाना जरूरी होगा। उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रगति को जाना और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को प्रशासनिक भवन के बेहतर स्वरूप एवं उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और अधिकारियों ने विश्वविद्यालय की ओर से पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह, देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, मीडिया प्रभारी ललित चन्द्र जोशी, छात्रनेता आशीष जोशी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)