राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
मैनपाट, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
घर
कहने को तो घर, मेरे नाम है,
पर सोने को दो गज जमीन नहीं।
कागज़ों पे, मेरा हक लिखा है,
पर छाँव कोई, कोई छीन नहीं।
दीवारें हैं, छत भी है सुंदर सी,
सुकून से सो सकूं, मुकाम नहीं।
सपने उड़ते हैं, खाली कमरों में,
हकीकत के सिरहाने, होते नहीं।
लोग पूछें तो गर्व से, कह तो दूँ,
मेरा मकान है, मेरा नाम पता है
कुछ दिखा सकूं, ऐसा कोई सीन नहीं।
अनिश्चित ही मेरा ठोर ठिकाना है।
बिल्कुल ठीक वैसा ही है कि
नाम तो है, पर नाम कोई वजूद नहीं।







