प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा, 15 अगस्त तक अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने के निर्देश।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

            (नया अध्याय, देहरादून)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा, 15 अगस्त तक अधिक से अधिक किसानों का बीमा कराने के निर्देश।

           अल्मोड़ाः  मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में आज विकास भवन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगामी 15 अगस्त तक अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि इस बार जनपद में मडुवा एवं धान की फसलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए गए हैं, उनका नियमानुसार शत-प्रतिशत फसल बीमा सुनिश्चित किया जाना है। इस संबंध में उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम नियमानुसार काटना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी एवं न्याय पंचायत प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि जिन किसानों के फसल बीमा क्लेम अभी तक लंबित हैं, उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण करते हुए पात्र किसानों को जल्द से जल्द बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उद्यान विभाग द्वारा संचालित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, लीड बैंक अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       एक पेड़ मां के नाम अभियान के…

    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 9 views
    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 5 views
    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    “बाँटोगे तो भरोगे”

    • By User
    • August 23, 2026
    • 6 views

    • 8 views
    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।