Punam Bhatnagar
Taminat complex, Bousher
Muscat, Oman
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
छोटू (लघुकथा)
छोटू: दी… प्लीज ये मोजे ले लो ना, प्लीज दी!
मैं: नहीं छोटू, मेरे पास हैं। अभी जाओ।
छोटू: पीछे-पीछे चलते हुए—
नई दी… ले लो ना, प्लीज!
मैं: छोटू, परेशान मत कर। ये ले 10 रुपये और कुछ खा लेना।
छोटू: नहीं दी, मैं पैसे नहीं लेता… आप मोजे लो।
इतना कहकर वो आगे चला गया।
मैं बस उसे देखती रह गई…
वो पाँच-छह साल का छोटा-सा बच्चा,
जिसे पैसे चाहिए ही नहीं थे।
वो बस अपने मोजे बेचकर मेहनत से कुछ कमाना चाहता था।
उस दिन के बाद जब भी मैं वहाँ जाती,
उसके लिए घर से कुछ खाने का सामान जरूर लेकर जाती।
वो वहाँ सबका प्यारा है।
आज भी जब मैं वहाँ जाती हूँ,
वो अपने छोटे-छोटे कदमों से मेरे पीछे आकर कहता है—
“प्लीज दी… मोजे ले लो ना!”
और न जाने क्यों,
उसकी ये छोटी-सी आवाज
दिल में बहुत देर तक रहती है।
शायद यही तो है छोटू…
हमारा छोटू।







