प्रभारी सम्पादक जौनपुर: पंकज सीबी मिश्रा
(राजनीतिक विश्लेषक)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
झारखण्ड की सड़कों पर छात्रों की गूँज सुनिए राहुल गाँधी।
जंतर मंतर पर पूरी आंदोलनजीवी गैंग पहुँची, सभी एंटी बीजेपी युट्यूबर पहुंचे, पूरा विपक्ष पहुंचा जमकर हंगामा हुआ पर किसी पत्रकार पर कोई एफआईआर नही हुआ, किसी छात्र को अँधेरे में नहीं मारा गया और ना ही किसी के लिए सरकार ने अपशब्द कहे। राहुल गाँधी संसद भवन में जी भर कर लोट पोट मचाई। पर अब जो झारखंड में हुआ वह हेमंत सोरेन के हिटलर शाही का ना सिर्फ प्रतीक है बल्कि उन तमाम कॉकरोच समर्थको की आँख खोलने वाला वाकया भी है जिसमें उन्हें लगा था की अभिजीत दीपके छात्र है या छात्र हित में भारत आया है । पहली बात तो यह कि झारखण्ड प्रदर्शन में हर जाति के लोग केवल छात्र बन कर भ्रस्टाचार को सूली पर चढ़ाने उतरें है जबकि कुछ विधर्मी जो माईक लेकर जंतर मंतर पर घूम रहें थे वो यहां नदारद थे। ना ज्योत्स्ना दिखी ना नेहा भारती ना निशु ना अन्य वो लेफ्टिस्ट गैंग कि आंदोलन जीवी जिन्हें अपना इंस्टाग्राम रील वायरल करवाना था। कुछ एक छात्रों से उनका भाजपा कनेक्शन भी पूछते दिखे । कुछ सोशल मिडिया हेटर उन्हें भड़काते रहें है। झारखंड में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड में हो रहे प्रदर्शन और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। वहीं, छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस और राहुल गांधी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों की आवाज़ के बावजूद विपक्ष की ओर से अपेक्षित सक्रियता नजर नहीं आने को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। सवाल यह है कि जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, तब राहुल गांधी और कांग्रेस उनकी आवाज़ को कितना गंभीरता से ले रहे हैं? झारखण्ड में छात्रों का कहना है कि राजनीतिक दलों को केवल चुनाव के समय युवाओं और छात्रों की बात करने के बजाय उनके वास्तविक मुद्दों पर भी मजबूती से आवाज़ उठानी चाहिए। अब देखना होगा कि छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या छात्रों की मांगों को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाता है।झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोमवार शाम पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज को लेकर छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हेमंत सोरेन सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया। छात्रों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। कथित लाठीचार्ज की घटना के बाद छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है। इस घटना को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का सवाल है कि छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के बावजूद राहुल गांधी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी खुलकर छात्रों के समर्थन में सामने क्यों नहीं आ रहे हैं? छात्रों का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना उनका अधिकार है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अब सवाल यह है कि छात्रों की आवाज कब सुनी जाएगी और कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी?







