151 जल कलशों से निकली भव्य जल कलश यात्रा। कालिका मन्दिर भटवाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

151 जल कलशों से निकली भव्य जल कलश यात्रा।

 


कालिका मन्दिर भटवाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब। 

 

ऊखीमठः नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत भटेश्वर वार्ड के भटवाड़ी गांव में भगवती कालिंका मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के दूसरे दिन 151 जल कलशों से भव्य एवं दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। जल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा भटवाड़ी गांव भगवती के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज उठा तथा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

प्रातःकाल मन्दिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ यज्ञ की पूजा-अर्चना शुरू हुई। इसके पश्चात 151 जल कलशों को विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने अपने सिर पर धारण किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों, देवी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच जल कलश यात्रा ने गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

जल कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवती कालिंका से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जगत कल्याण की कामना की। आचार्य विश्व मोहन जमलोकी ने बताया कि सकलीकरण यज्ञ को वातावरण एवं क्षेत्र की शुद्धि तथा दैवीय शक्तियों के आह्वान का महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। यज्ञ के दूसरे दिन आयोजित जल कलश यात्रा ने आयोजन की धार्मिक भव्यता को और बढ़ा दिया।

 

जल कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने भी प्रतिभाग कर मां भगवती कालिंका का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती प्रदान करने के साथ ही समाज में एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।

 

जल कलश यात्रा के दौरान महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कुण्ड – चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प अक्षतो से जल कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। जल कलश यात्रा के मन्दिर परिसर पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जल कलशों का पूजन किया गया तथा यज्ञीय अनुष्ठानों में उनका उपयोग किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। यज्ञ समिति अध्यक्ष दलपत सिंह पंवार ने कहा कि भगवती कालिंका की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी मंगल भावना के साथ सकलीकरण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के चलते भटवाड़ी गांव में दिन भर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

 

आचार्य वेद प्रकाश जमलोकी ने बताया कि 151 जल कलशों की भव्य यात्रा ने भटवाड़ी गांव की धार्मिक परंपराओं को जीवंत कर दिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, भगवती के जयकारे और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। इस मौके पर ओंकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी शिव लिंग, अभ्युदय जमलोकी, पूर्व कार्यधिकारी आर सी तिवारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अगस्त्यमुनि प्रबल सिंह नेगी, यज्ञ समिति कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व सभासद रविन्द्र रावत, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र धर्म्वाण, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, मनवर सिंह धर्म्वाण, गजपाल पटवाल हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    स्लैम पोएट्री में गूँजी 90 युवा कवियों की आवाज, शीर्ष 12 प्रतिभागियों का चयन।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     स्लैम पोएट्री में गूँजी 90 युवा कवियों…

    महेश्वर के परतीक सातों आठों का उत्सव दुगाल खोला में जारी है डोर दुबड़े की पूजा के उपरान्त आज भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)     महेश्वर के परतीक सातों आठों का उत्सव दुगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा आयोजित क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 के परिणाम।

    • By User
    • August 22, 2026
    • 10 views
    क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा आयोजित क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 के परिणाम।

    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    समय के साथ धर्म की मीमांसा

    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    रात एक बहती नदी, दिन ठहरा समंदर  इस बहर में, डूबा रहा दिल का सफर।

    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    सोशल मीडिया पर ब्लाकिंग का तूफान

    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 7 views
    चीनी, इथेनॉल और गन्ने के रस की एक बूंद में उलझा देश का भविष्य।

    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।

    • By User
    • August 21, 2026
    • 12 views
    अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर के करीब 1000 युवाओं ने लिया हिस्सा।